समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान की रिहाई का परवाना सीतापुर जेल पहुँच चुका है। करीब 23 महीने जेल में बिताने के बाद मंगलवार सुबह 7 बजे उन्हें रिहा किया जाएगा। रिहाई की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
सीतापुर जेल प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की रिहाई का परवाना जारी कर दिया है। मंगलवार सुबह 7 बजे उन्हें जेल से बाहर निकाला जाएगा।
करीब 23 महीने से जेल में बंद आज़म खान पर कई गंभीर आरोप लगे थे और वे कई मामलों में दोषी भी करार दिए जा चुके हैं। हालांकि, अब सभी कानूनी प्रक्रियाएँ पूरी हो चुकी हैं।
जेल प्रशासन का कहना है कि रिहाई से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
आज़म खान की रिहाई को लेकर समर्थक सीतापुर जेल के बाहर जुट सकते हैं। वहीं, उनकी रिहाई के राजनीतिक मायनों पर भी चर्चा तेज हो गई है।
बसपा विधायक उमा शंकर सिंह ने आज़म खान को पार्टी में शामिल होने का न्योता भी दे दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि रिहाई के बाद आज़म खान सपा में बने रहते हैं या किसी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हैं।